3 दिसंबर 2024 - 13:06
हिंदू सेना ने दिल्ली जामा मस्जिद पर किया दावा, सीढ़ियों के नीचे मूर्ति होने का दावा

हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने इंडियन आर्कियोलोजिकल डिपार्टमेंट के डायरेक्टर जरनल को पत्र लिखकर जामा मस्जिद दिल्ली का सर्वे करने की मांग की है

संभल, अजमेर, बदायूं के बाद अब दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद पर हिन्दू सेना ने दावा ठोंकते हुए कहा कि मंदिर की सीढ़ियों के नीचे हिन्दू देवताओं की मूर्तियां हैं। 

हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने इंडियन आर्कियोलोजिकल डिपार्टमेंट के डायरेक्टर जरनल को पत्र लिखकर जामा मस्जिद दिल्ली का सर्वे करने की मांग की है। हिंदू सेना का दावा है कि औरंगज़ेब ने जोधपुर और उदयपुर के कृष्ण मंदिर को तोड़कर दिल्ली की जामा मस्जिद की सीढ़िया में मूर्तियों को दबाया था। 

हिंदू सेना का कहना है कि दिल्ली की जामा मस्जिद में मूर्तियों के अवशेष मौजूद हैं। इसका सबूत औरंगजेब नामा में औरंगज़ेब पर साक़ी ख़ान के द्वारा लिखी गई किताब ‘मसीर-ई-आलमगीरी’ में मौजूद है। संगठन का कहना है कि इसके बारे में इन किताबों में जिक्र किया गया है।